मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म का प्रवर्तन किया.मक्का और मदीना पहले इस्लामिक केंद्र थे.यहीं पहली बार मस्जिद बनी और नमाज भी अदा हुई. वह सातवी सदी थी. राम विलास जी आर्यों को भारत का ही मूल निवासी मानते हैं.ढेर सारे तर्क भी गढ़ते हैं किन्तु ऐतिहासिक तथ्य कभी झूठ नहीं बोलते.फिर शासक के रूप में इस्लाम १० वीं शताब्दी में ही वर्त्तमान भारत में प्रविष्ट हुआ.इस्लाम आक्रान्ता के रूप में भारत में जरूर आया लेकिन जल्द ही उसने भारतीयों के साथ सामंजस्य बैठा लिया.उस समय खूब हिंसक संघर्ष भी हुए थे.तब धर्म आधारित समाज में विखंडन उत्पन्न हो गया था.परिणाम स्वरुप धर्म गुरुओं ने हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किया था. असल में जनता में धर्म गुरुओं की हनक अधिक थी और जनता उनके द्वारा सुझाये हुए मार्ग पर चलना ज्यादा मुनासिब समझती थी.
No comments:
Post a Comment