आदरणीय शिक्षकों को प्रणाम-
आज शिक्षक दिवस है। आज का दिन महान शिक्षक राधा कृष्णन का जन्म दिवस है। महान शिक्षक वे होते हैं जो अपनी प्रतिभा को विद्यार्थियों में अंकुरित कर दें। कोई जरुरी नहीं कि कक्षा में पढ़ने और पढ़ाने के दौरान ही गुरु शिष्य का रागात्मक प्रेम पुष्पित-पल्लवित हो। जिन शिक्षकों से शिक्षा मिली उनमें प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल सर की शिक्षण शैली अद्भुत रही। डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी सर के घर पर साहित्यिक संस्कार मिला। डॉ वेद प्रकाश सर से मित्रवत गुरु शिष्य सम्बन्ध बना। डॉ आशुतोष कुमार सर से कोई विद्यार्थियों की मदद करना सीख सकता है। फेस बुक पर आदरणीय मोहन श्रोत्रिय सर से मुलाक़ात हुई। पत्रकारिता की बारीकियों को अग्रज अम्बरीश कुमार सर ने खबर लिखने के दौरान बतलाया। सभी को प्रणाम।
No comments:
Post a Comment