Saturday, 16 May 2015

yogi aditynath

पूर्वांचल में दरक रही योगी की दीवार-
विनय कांत। पूरे देश में पूर्वी उत्त्तर प्रदेश की पहचान मठों और मंदिरों से होती है. ह्त्या, लूटपाट, रंगदारी और ठेकों से निकलकर पूर्वांचल की सियासत मठाधीशों के ठेलों पर जा सिमटी है. यहां धर्म की सियासत सिर चढ़कर बोलती है. गोरखपुर हो या काशी, अयोध्या हो या छोटा मोटा कोई दूसरा शहर या कस्बा, हर जगह धार्मिक सियासत की बम बम है. कभी जुबां की तो कभी हाथों में तलवार की सियासत ने ठाकुर नेताओं की पौ बारह करवाई है.
                       धर्म के धुरंधर मठाधीशों में सियासी हसरत का पनपना नई बात नहीं है. मठों का राजनीति से गहरा रिश्ता रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता  के लिए धर्म अफीम से भी बढ़कर है. एक दशक पहले तक काशी, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा सहित उत्तर प्रदेश की सियासत को धर्म ने गति प्रदान की थी. इधर नब्बे के दशक में जातिवादी राजनीति ने धर्म के दुकानदारों की बाजारी हालत की हवा निकाल दी है. हालांकि स्वयंभू मठाधीशों ने धार्मिक दावेदारी की है. मसलन हिन्दू कौन है.हम हिन्दू हैं. शिव के संतानों जागो. तुम्हें मुस्लिम जीने नहीं देगा. यदि हिन्दू चेत जाए तो भारत की तकदीर  बदल जाएगी। सवाल यह है के कौन से भारत की तकदीर और कौन सा हिन्दू। धार्मिक उत्तेजना पैदा कर सियासी वोट बैंक को साधना धार्मिक नेताओं की मजबूरी है.
                    गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ अक्सर उत्तेजक बयानबाजी करते हैं. हिन्दुत्त्व की सियासी फसल को तराशना उनकी मजबूरी है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काल्पनिक विकास मॉडल को जनता के समक्ष प्रस्तुत कर अपार सफलता हासिल किया। बी जे पी की विकास मूलक राजनीति की पिछले एक वर्ष में हवा निकल चुकी है। अब बी जे पी के पास धर्म के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं रह जाता। योगी आदित्यनाथ हों अथवा जोई अन्य बी जे पी का सांसद अथवा मंत्री। सभी भीतर से भड़काऊ बयान देने के लिए मुक्त हैं। असल बात यह है कि सभी योजना बद्ध ढंग से बी जे पी लिए काम कर रहे हैं। बी जे पी के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है. विदेशी हो चुके भारतीय प्रधानमंत्री की देशी फ़ौज
के सियासी सूरमाओं की जुबान ही है जो सियासी रथ  को कुर्सी तक पहुंचा सकती है।                                                                                                                                                                                                                देश के गृहमंत्री जब अयोध्या में राम मंदिर  क़ानून नहीं बना सकने की मजबूरी बतला रहे थे उसी दिन गाजियाबाद  में गोरक्षनाथ पीठ के महंत एवं सांसद योगी आदित्यनाथ हिन्दू महासंघ सम्मलेन में हिन्दुओं को माला एवं भाला साथ लेकर चलने की वकालत कर रहे थे।  21 वीं शताब्दी को हिन्दू शताब्दी बतलाते हुए महंत ने हिन्दुओं को एकजुट होने का आह्वान किया।  उन्होंने ललकारवादी मुद्रा में कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत और प्रत्येक हिन्दू के आगे दुनिया सिर झुकाएगी। आज हिन्दू धर्म और गो रक्षा के जरूरी है कि हर हिन्दू हाथ में माला और भाला लेकर साथ चले।  जब भी किसी समुदाय ने हिन्दुओं को मिटाने की कोशिश की है तो उन्हें मुह की खानी पड़ी है। गौरतलब है कि एक तरफ हिंदुत्व के लिए पार्टी के एक नेता   राजयसभा में बहुमत न होने की मजबूरी बतला रहे थे वहीं योगी अपने तीखे बोल से हिंदुत्व की सियासी फसल   को अभिसिंचित कर रहे थे।                                                                                                    
                 सांसद योगी आदित्यनाथ इस तरह के बयान इसलिए देते हैं कि पिछले अपने संसदीय क्षेत्र का विकास करने में वे अक्षम साबित हुए हैं. गोरखपुर सहित पूर्वांचल की व्यथा यह है कि विगत तीन दशकों से यहां की सियासत मठों, महंतों और माफियाओं के रास्ते होकर गुजरती है. गोरखपुर का खाद कारखाना अभी भी वादों की गिरफ्त में है. पूर्वाचल का चीनी उद्योग पूरी तरह चौपट हो चुका है. गोरखपुर, बस्ती,देवीपाटन मंडल के गण किसानों के गन्ना  नेपाल के चीनी मीलों में भेज दिया जाता है. क्योंकि यहां मिलें समय पर गन्ना किसानों के रुपये का भुगता नहीं करती है. सड़कें भी राम भरोसे हैं. पूर्वांचल की त्रासदी तह है  वीर बहादुर सिंह के बाद यहां कोई विकासमूलक नेता नहीं पैदा हुआ।
                गोरखपुर परिक्षेत्र में धर्म की सियासत को इस तरह समझा जा सकता है।  योगी आदित्यनाथ ने
हिन्दू युवा वाहिनी बनाई है।  हिन्दू युवा वाहिनी के अधिकाँश जिलाध्यक्ष ठाकुर उपबिरादरी से हैं. प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र सिंह हैं। बनिया उपबिरादरी के लोग फाइनेंस करते हैं. हिन्दू युवा वाहिनी का एक भी जिलाध्यक्ष  पिछड़ी अथवा दलित बिरादरी का नहीं है. विधानसभा का चुनाव हो या नगर निकायों का चुनाव हर जगह ठाकुर उप बिरादरी के लिए महाराज जी जान लड़ा देते हैं. 2012 के विधानसभा चुनावों में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से प्रेम प्रकाश तिवारी उर्फ़ जिप्पी तिवारी बी जे पी से टिकट के दावेदार थे. जिप्पी जिप्पी का क्षेत्र बदलकर उन्हें माता प्रसाद पाण्डेय के खिलाब बी जे पी उमेदवार बनवाया गया और डुमरियागंज में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनवाया गया। सूत्र बताते हैं की पूर्वांचल के टिकट वितरण में महराज जी
की खूब चलती है. वैसे तो आम तौर पर लोग महराज जी पर प्रतिक्रिया  बचते हैं लेकिन रतन सेन डिग्री कालेज की पूर्व एसोशिएट प्रोफ़ेसर डॉ ज्योतिमा राय कहती हैं कि योगी जी को मंदिर में पूजा अर्चना पर ध्यान देना चाहिए। यदि कोई  व्यक्ति धार्मिक नेता है तो उसे राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।  धर्म का स्थान बहुत ऊंचा है।



विगत दो दिनों से अंबरीश सर के साथ रहा. पहले सर ने कहा की लिखना क्यों छोड़ दिया।  मैंने कहा सर, नहीं लिखूंगा। व्यस्तता अधिक थी। उनके साथ  कपिलवस्तु गया। बुद्ध भूमि पर अखिलेश सरकार ने एक धरोहर संजों दिया है. जपिलवस्तु का सिद्धार्थ विश्व विद्यालय जल्द ही समूची दुनिया में ज्ञान की अविरल निर्मल धारा प्रवाहित करेगा।  यू पी विधानसभा के स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय के प्रयासों से एक बड़ी उपलब्धि है। 

Wednesday, 30 April 2014

सवाल लोकतंत्र में परिवर्तन का है-
भारतीय राजनीति की अंतरात्मा को परिवर्तित करने के लिए देश के नागरिकों को स्वयं का चरित्र भी परिवर्तित करना होगा।  वेद सर! बात चीत में तल्ख़ होते हुए कहते हैं कि गुजरात को मोदी ने नहीं बल्कि गुजरात के निवासियों ने बनाया है।  वहां की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि ऐसी है कि वहां विकास  हुआ और  होगा।   इसके बरक्स दिल्ली और यू पी में क्या है? एक सवाल जो अहम है उसे  वे रखते हैं। यू पी में गुंडे और मवाली सड़क  पर लड़कियों और समाज के साथ बदसलूकी करते हैं तब क्यों वहां पर आस पास खड़े लोग प्रतिरोध नहीं करते। आशुतोष सर और वन्दना भाभी जी ने संघर्षों के दिन  में मेरी बहुत मदद की है।  वेद सर तो मेरे अध्यापक ही रहे हैं। वे अध्यापक के रूप में सख्त लेकिन आदमी के रूप में बेहतर इंसान हैं। ऐन वक्त पर वे गंभीर रूप से चेताते हैं।  एक दिन राजनीति करने वालों पर मैंने एक तल्ख़  टिप्पणी की थी। वहां शब्द अमर्यादित थे। लेकिन  समाज की हर औरत देवी क्या मनुष्य भी नहीं होती।  मैंने परिवार परामर्श केंद्र में परामर्श देते हुए देखा है कि अतिरिक्त वैवाहिक संबंधों की वजह से परिवार टूट रहे हैं। देख रहा हूँ हर चुनावों के बाद जनता छली जाती है।  आखिर हम कहाँ जाएँ ? किसको वोट दें? हमें जन्नत की हकीकत मालूम है! सियासत में हुकूमत के चेहरे बदलेंगे लेकिन चरित्र वही रहेगा! इतिहास वही है। 

Tuesday, 29 April 2014

सभी मित्रों से एक सवाल- 
जिस राज में महत्वपूर्ण ओहदों पर जाति विशेष के लोगों की  तैनाती  हो।  जिस राज में जाति विशेष का आदमी सिविल सेवाओं अथवा लोक सेवाओं की भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष  बन जाता हो।  जिस राज में भर्तियां फ़ार्म भरने के तीन से पांच साल बाद होती हों।  जिस राज में बिजली का २४ घंटा रहना अचम्भे की बात हो।  जिस राज में रात में चलने का मतलब जान जोखिम में डालना हो।  जिस राज में हर महीने डीजल की कीमत 50 पैसे बढ़ जाती हो।  जिस राज में चपरासी से लेकर अधिकारी तक की नियुक्तियों में रिश्वतखोरी चरम  पर हो।  जिस राज में किसान आन्दोलनों को जन्म ही न लेने दिया गया हो।  जिस राज में मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से रिश्वतखोर बना दिया गया हो।  जिस राज में स्नातक होते होते लड़का बुजुर्ग की श्रेणी में गिना जाने लगे।  वही मतलब चार साला ग्रैजुएशन हो गया हो।  इन ढेर सारे मसलों पर जनवादी अग्रज, मार्क्सवादी गुरुजन, खांटी कम्युनिस्ट, समाजवादी चिंतक और दिशा निर्धारक विद्वतजन यदि चुप्पी साधे हुए हैं तो उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी ही चाहिए।  उन्हें बताना चाहिए कि मोह पाश से मुक्त होकर योग्यता और दक्षता के आधार पर महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां कब होंगी ? कब देश में वास्तविक जनतंत्र आएगा। 

Monday, 28 April 2014

राजनीति ज़िंदाबाद-
सियासत पतुरिया लेखिन हो गईल बा । केहू एहर जात बा केहू ओहर।  केहू ओहर गरियावत बा केहू येहर।  भाषा ऐइसन हो गईल बा कि चौरहवा क लखेदनों ऐइसन ना बोली।   

Thursday, 24 April 2014

जब काम सिर चढ़कर बोलता है-

 
जब काम सिर चढ़कर बोलता है-
बुद्धिवादियों! की बकैती भी अजब है।  लोग देख रहे थे कि घरों में से लोग मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे। इस पर भी बार बार यह कह कर मन को दिलासा दे रहे हैं कि भीड़ बाहर वाली थी।  जो भी हो।  इतना तो तय है कि मोदी के साथ भारतीय जनता थी। विदेशी नहीं।  भारतीय वोटर अपने अपने लोकसभा क्षेत्रों में भारतीय राजनीति का तख्ता पलट कर रहे हैं? फिर टेंशन काहे की बंधु ! दिल को खुश रखने का यह ख़याल अच्छा है। 

Wednesday, 23 April 2014

मित्रों! इतिहास सृजन में अवदान सुनिश्चित करें-

मित्रों! इतिहास सृजन में अवदान सुनिश्चित करें- 
सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान देश की संसद अंतरात्मा के आधार पर वोट करने की अपील करती है। मुल्क की अवाम से एक अपील- साथियों! दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का इतिहास रचा जा रहा है।  आप जाति, धर्म, सम्प्रदाय, उन्माद, पूर्वाग्रह, क्षेत्रवाद और अन्यान्य दुराग्रहों से ऊपर  उठकर अपनी अंतरात्मा के आधार पर विकास और सद्भावना के नाम पर वोट कीजिए। मतदेय स्थल तक अवश्य जाएँ और अपने अमूल्य मत का प्रयोग करें।  भारत माता की जननी, बेटी और भगिनी भी अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करें।  आप उत्पीड़ित हैं। …आप मताधिकार का प्रयोग करके ही अपनी अस्मिता सुरक्षित रख सकती है.. मातृ शक्ति की जय हो राष्ट्र शक्ति की जय हो!