मित्रों! इतिहास सृजन में अवदान सुनिश्चित करें-
सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान देश की संसद अंतरात्मा के आधार पर वोट करने की अपील करती है। मुल्क की अवाम से एक अपील- साथियों! दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का इतिहास रचा जा रहा है। आप जाति, धर्म, सम्प्रदाय, उन्माद, पूर्वाग्रह, क्षेत्रवाद और अन्यान्य दुराग्रहों से ऊपर उठकर अपनी अंतरात्मा के आधार पर विकास और सद्भावना के नाम पर वोट कीजिए। मतदेय स्थल तक अवश्य जाएँ और अपने अमूल्य मत का प्रयोग करें। भारत माता की जननी, बेटी और भगिनी भी अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करें। आप उत्पीड़ित हैं। …आप मताधिकार का प्रयोग करके ही अपनी अस्मिता सुरक्षित रख सकती है.. मातृ शक्ति की जय हो राष्ट्र शक्ति की जय हो!
No comments:
Post a Comment