शिक्षक और पंडा-
फेस बुक पर जब फर्जी क्रांतिकारियों को देखता हूँ तब उन पर तरस आती है। खासकर कुछ प्रोफेसरों को जिनकी औकात विश्वविद्यालय और सम्बद्ध कालेजों में शिक्षक चयन के मुद्दे पर एक कठपुतली भर से अधिक कुछ नहीं होती। इस तरह के कई क्रांतिकारी हैं जिन्हें सिर्फ क्रांति जगत का पंडा भर कहा जा सकता है। वही बनारसी पंडों की तरह। Thursday, 5 September 2013
Wednesday, 4 September 2013
आदरणीय शिक्षकों को प्रणाम-
आदरणीय शिक्षकों को प्रणाम-
आज शिक्षक दिवस है। आज का दिन महान शिक्षक राधा कृष्णन का जन्म दिवस है। महान शिक्षक वे होते हैं जो अपनी प्रतिभा को विद्यार्थियों में अंकुरित कर दें। कोई जरुरी नहीं कि कक्षा में पढ़ने और पढ़ाने के दौरान ही गुरु शिष्य का रागात्मक प्रेम पुष्पित-पल्लवित हो। जिन शिक्षकों से शिक्षा मिली उनमें प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल सर की शिक्षण शैली अद्भुत रही। डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी सर के घर पर साहित्यिक संस्कार मिला। डॉ वेद प्रकाश सर से मित्रवत गुरु शिष्य सम्बन्ध बना। डॉ आशुतोष कुमार सर से कोई विद्यार्थियों की मदद करना सीख सकता है। फेस बुक पर आदरणीय मोहन श्रोत्रिय सर से मुलाक़ात हुई। पत्रकारिता की बारीकियों को अग्रज अम्बरीश कुमार सर ने खबर लिखने के दौरान बतलाया। सभी को प्रणाम।
Tuesday, 3 September 2013
मनुष्यत्व बोध से मजबूत होंगी महिलायें
मनुष्यत्व बोध से मजबूत होंगी महिलायें-
नाजुक बनने से बेहतर है कि महिलायें बलिष्ठ शरीर बनाने का प्रयास करें। माशर्ल आर्ट, खेल कूद, दौड़ कसरत, सैनिक ट्रेनिंग बालिकाओं के विद्यालय में अनिवार्य कर दिया जाए। स्त्रियों को शरीर, बुद्धि और आर्थिक दिशा में समन्वित रूप से शक्तिशाली बनाने का प्रयास किया चाहिए। वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स बहनों को देखिये तो सही। है किसी में दम कि उन जैसी लड़कियों के साथ कोई जबरिया कर दे। देंगी कनपटी पर घुमा के। बात यह है कि लड़कियों को स्त्री बोध से मुक्ति दिलवानी होगी। इसके साथ ही पुरुषों को भी पुरुषत्व अभिमान से मुक्त होना होगा। बलिष्ठ समाज की संकल्पना हेतु समाज में मनुष्यत्व बोध को जागृत करना होगा।

Monday, 2 September 2013
सर्वहारा का अस्तित्व खतरे में है
सर्वहारा का अस्तित्व खतरे में है-
इन दिनों चमचमाती कारों, आलीशान मकानों और अभिजात्यवर्गीय पहनावों में क्रान्ति की ज्वाला धधक रही है। प्रत्येक अभिजात्यवर्गीय इंसान सर्वहारा की लड़ाई लड़ने को व्यग्र है। सर्वहारा का अस्तित्व साहित्य में बिकाऊ माल के अलावा कुछ भी नहीं, वह पुरस्कार पाने के लिए साहित्यकारों को पुख्ता जमीन मुहैया कराता है। Sunday, 1 September 2013
गुरु-
पट्टू राम नाम का क्रान्ति पाठ पढ़ रहा था। क्रान्ति की ज्वाला धार्मिक, सांप्रदायिक और जातिवादी अवचेतन में गुरु के ह्रदय में धधक रही थी। गुरु दलित विमर्श में नए पट्टू राम गढ़ रहे थे जो जय भीम का सुग्गा पाठ पढ़ रहा था। गुरु प्रत्येक ब्राह्मण जाति को सशंकित मानसिकता के साथ देखते थे। उन्हें प्रत्येक चाणक्य वंशीय चन्द्रगुप्त कुलीन नजर आता था जैसे कि वह नन्द वंश का नाश करने के लिए पढ़ रहा हो। एक ओर पंडों का जोर दूसरी तरफ दलितों की तलवारें खिंची रहती थीं। पंडा बनारस से राम रटु राम रटु राम रटु जिह्वा का भोजपुरिया पाठ पढ़ कर आया था। विश्वविद्यालय में गुरु अपने पालतू तोताओं को राम रटु राम रटु का पाठ पढ़ाने के लिए छोड़ गए। सुना है "वहां" अब रीढ़ विहीन नस्लें जन्म ले रही हैं।

पट्टू राम नाम का क्रान्ति पाठ पढ़ रहा था। क्रान्ति की ज्वाला धार्मिक, सांप्रदायिक और जातिवादी अवचेतन में गुरु के ह्रदय में धधक रही थी। गुरु दलित विमर्श में नए पट्टू राम गढ़ रहे थे जो जय भीम का सुग्गा पाठ पढ़ रहा था। गुरु प्रत्येक ब्राह्मण जाति को दलित मानसिकता से देखते थे। एक ओर पंडों का जोर दूसरी तरफ दलितों की तलवारें खिंची रहती थीं। पंडा बनारस से राम रटु राम रटु राम रटु जिह्वा का भोजपुरिया पाठ पढ़ कर आया था। विश्वविद्यालय में गुरु अपने पालतू तोताओं को राम रटु राम रटु का पाठ पढ़ाने के लिए छोड़ गए। वहां अब रीढ़ विहीन नस्लें जन्म ले रही हैं।

Saturday, 31 August 2013
धर्म के मर्म को समझिए
धर्म के मर्म को समझिए-
मेरे ख़याल से देश का एक नागरिक पहले धार्मिक होता है और तब देशभक्त। यदि देश की 95 प्रतिशत हिन्दू धर्म के अनुयायी पहले हिन्दू रहें और 95 प्रतिशत मुस्लिम अनिवार्य ढंग से मुस्लिम रहें तब कहीं विवाद है ही नहीं। दिक्कत यह है कि देश की 95 प्रतिशत आबादी न हिन्दू है और न मुसलमान। वह परिधानों में लिपटा हुआ चलता हुआ शव है। काश शिव बन पाते। विवाद और उन्माद तब है जब धर्म का इस्तेमाल व्यक्ति,समूह और दल राजनीति के लिए करते हैं। जब अनुयायियों का उद्देश्य सियासी दूकान चमकाकर सत्ता सुख हासिल करना हो जाए तब बेड़ा गर्क समझिये। धर्म कहीं भी तोड़ फोड़ की बात नहीं करता बल्कि भारत में सदियों से इंसानियत को बचाए रखने में वेद, पुराण, रामायण, गीता और कुरआन ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

Subscribe to:
Posts (Atom)