कविता
Thursday, 2 July 2015
Wednesday, 1 July 2015
फेसबुक ने अवसर दिया। पुराने मित्रों से मुलाकात हुई। कुछ नए सम्बन्ध बने। आपाधापी में भूल गया था कि किस दिन जन्म दिन आता है। ले देकर पत्नी और बच्चे जन्म दिवस की शुभ कामना देते रहे हैं । कल 1जुलाई को नईम भैया और सिद्धार्थ भाई का फोन भी आया। आज संबंधों के निभाने का सवाल महत्वपूर्ण है। अपनापन जीवन को रचनात्मक बनाता है। जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी बड़ों को प्रणाम निवेदित है। समवयस्कों का अभिवादन और छोटों को स्नेह , जिनकी वजह से प्रतिरोध की ताकत मिलती रही है।
Saturday, 20 June 2015
काश साहब साहित्यकार होते-
हिन्दी के साहित्यकार अब गाँवों से विमुख हो चुके हैं. दिल्ली में रहने वाले प्रोफ़ेसर एक लक्खा से ऊपर हैं.दिल्लीनुमा अध्यापक साहित्यकारों वाला पुराना गाँव पचास साल पहले वाला है। सवाल यह है कि देखि दुपहरी जेठ की छाहौं चाहत छाँह, लिखने वाले कितने साहित्यकार अब हैं. दिल्ली का ए सी छोड़ कर कौन गाँवों में जहमत उठाने जाए बाबू। इसीलिये कहता हूँ कि अब रचनाकारों में ईमानदारी की कमी और अनुभव सम्मत ज्ञान का अभाव है। गाँव कितनी तेजी से बदल रहे हैं। कस्बे का क्या हाल है। गाँवों के किसान मजदूर कितने तबाह है। अरहर की दाल उसके लिए सपना है। न पेड़ हैं और खेत। सब विलुप्त। पास के कस्बे वाला जमीन का दलाल गाँवों के किसानों को उनके जमीन से बेदखल कर रहा है। बहुत सी बातें दिल्ली के साहब साहित्यकार लोग टेलीविजन पर देख और सुनकर लिखते हैं.

Friday, 19 June 2015
साहित्य में जुगाड़-
हिन्दी आलोचना का दायरा महज विश्वविद्यालयों तक ही है। एक विश्वविद्यालय का शिक्षक कवि तो दूसरे का आलोचक,दूसरे का कहानीकार तो तीसरे का आलोचक। उपन्यास के क्षेत्र में सेवानिवृत्त डाक्टर साहब की पौ बारह। संस्मरण में अस्सी पार महारथी। मतलब वह भी बूढ़ा हो चुका। असल में हिन्दी की दुर्गति यही है। एकाध बाहरी हैं तो वह भी आलोचक शिक्षक को पटाये हैं।

Sunday, 7 June 2015
Thursday, 21 May 2015
विनय कांत मिश्र। एक दशक पहले तक गोरखपुर सहित पूर्वांचल की सियासत ठाकुरवाद की चपेट में थी लेकिन राजनीति का क्षत्रियवाद अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। इसका कारण आम जनता का सियासत के ठाकुरवाद को ताड़ लेना है। अभी महाराजगंज में फरेन्दा विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ। यहां बजरंग बहादुर सिंह को समाजवादी पार्टी के विनोद मणि ने पराजित किया। फरेन्दा बी जे पी की परम्परागत सीट रही है। यहां पर राजनीति का क्षत्रियवाद पराजित ही नहीं हुआ बल्कि वह खिसककर तीसरे पायदान पर पहुँच गया।
गौरतलब है कि एक दशक पहले से लेकर 2012 तक गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में योगी आदित्यनाथ की धाक थी। उक्त जिलों के कुछ विधानसभा सीटों पर योगी अड़ जाते थे लेकिन जिस तरह से 2012 के विधासभा चुनावों में सपा ने अपना झंडा बुलंद किया वह अकारण नहीं था। दरअसल गोरखपुर और बस्ती मंडल ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है। ब्राह्मण जिसे वोट करता है चुनाव वही जीतता है। इसका ताजा उदाहरण फरेन्दा विधानसभा के उपचुनावों में विनोद मणि का जीतना है। ब्राह्मणों ने बी जे पी के ठाकुर प्रत्याशी बजरंगी सिंह के खिलाफ मतदान किया।
कुछ ऐसा ही नजारा नगर निकाय के चुनावों में भी था. सिद्धार्थ नगर नगर पालिका में बी जे पी के प्रत्याशी संजय सिंह बने। संजय सिंह के लिए बाबा आदित्यनाथ ने जान लड़ा दिया था। बड़ी मेहनत के बाद भी योगी जी उक्त सीट पर बी जे पी के क्षत्रिय प्रत्याशी को विजयश्री नहीं दिलवा सके। हालांकि यह सीट भी बी जे पी के कब्जे में थी। यहां से घनश्याम जायसवाल चुनाव जीतते रहे थे। यहां भी ब्राह्मण मतदाता निर्णायक रहे थे। गोरखपुर के आस पास के जिलों में योगी जी उन्हीं क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर निकलते हैं जहां का बी जे पी उम्मीदवार क्षत्रिय उपबिरादरी का होता है। पिछले विधानसभा चुनाव योगी जी का ही सियासी प्रभुत्व था जिसकी वजह से राघवेन्द्र सिंह को डुमरियागंज विधानसभा सीट से बी जे पी का उम्मीदवार बनाया गया। योगी जी ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में धुंआधार चुनाव प्रचार किया लेकिन सपा के राम कुमार यादव उर्फ़ चिनकू यादव के पक्ष में हुई जातिवादी लामबंदी को नहीं रोक पाये। यहां क्षत्रिय प्रत्याशी के खिलाफ पिछड़ी बिरादरी मतदाता लामबंद थे। जहां डुमरियागंज में योगी जी ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं वहीं उत्तर प्रदेश के 2012 के विधासभा चुनावों में योगी जी ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री राम चौहान के पक्ष में उतनी जनसभाएं नहीं कीं।

- इतना ही नहीं महंत आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी में ठाकुर उपबिरादरी के लोगों को ही जिलाध्यक्ष पद पर सुशोभित किया है। दो एक अपवाद हैं । योगी जी के क्षत्रिय प्रेम के जगजाहिर हो जाने के बाद अन्य बिरादरियों के मतदाता उनके द्वारा समर्थित ठाकुर उपबिरादरी के उम्मीदवार से कन्नी काटते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)