काश साहब साहित्यकार होते-
हिन्दी के साहित्यकार अब गाँवों से विमुख हो चुके हैं. दिल्ली में रहने वाले प्रोफ़ेसर एक लक्खा से ऊपर हैं.दिल्लीनुमा अध्यापक साहित्यकारों वाला पुराना गाँव पचास साल पहले वाला है। सवाल यह है कि देखि दुपहरी जेठ की छाहौं चाहत छाँह, लिखने वाले कितने साहित्यकार अब हैं. दिल्ली का ए सी छोड़ कर कौन गाँवों में जहमत उठाने जाए बाबू। इसीलिये कहता हूँ कि अब रचनाकारों में ईमानदारी की कमी और अनुभव सम्मत ज्ञान का अभाव है। गाँव कितनी तेजी से बदल रहे हैं। कस्बे का क्या हाल है। गाँवों के किसान मजदूर कितने तबाह है। अरहर की दाल उसके लिए सपना है। न पेड़ हैं और खेत। सब विलुप्त। पास के कस्बे वाला जमीन का दलाल गाँवों के किसानों को उनके जमीन से बेदखल कर रहा है। बहुत सी बातें दिल्ली के साहब साहित्यकार लोग टेलीविजन पर देख और सुनकर लिखते हैं.

No comments:
Post a Comment