Tuesday, 18 March 2014

बी जे पी राजनाथ खुद नहीं चाहते कि मोदी प्रधानमंत्री बनें-
सूत्र बताते हैं कि राजनाथ सिंह खुद नहीं  चाहते कि बी जे पी को स्पष्ट जनादेश मिले, कारण यदि बी जे पी को  पूर्ण बहुमत मिला  तभी मोदी प्रधान मंत्री बन पाएंगे अन्यथा जोड़ तोड़ और गठबंधन की दशा में राजनाथ ही ही प्रधान मंत्री पद के साझा दावेदार होंगे। राजनाथ ने किस तरह से कल्याण सिंह के पर कतरे थे, सभी को याद होगा!  लोकसभा  के टिकट वितरण में बी जे पी के जनाधार वाले नेताओं को किस तरह डिस्टर्ब किया गया है।  किस तरह बलिया से लेकर बाराबंकी तक के भौगोलिक क्षेत्र में सियासी क्षत्रप की परम्परा को कायम रखा गया है।  राम विलास वेदांती को डिस्टर्ब किया गया।  सूर्य प्रताप शाही डिस्टर्ब किये गए। लाल जी टंडन बेकार  हो गए।  राजनाथ सिंह गाज़ियाबाद से सांसद निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में कम घूमे।  उनकी मजबूरी है कि वे गाज़ियाबाद से हट जाते। मुरली मनोहर जोशी को उपेक्षित किया गया। मोदी के लिए विपक्ष नहीं बल्कि राजनाथ ही काफी हैं!  

Sunday, 16 March 2014

होली मुबारक। दोगली सियासत करने वाले जनता से आदेश मांग रहे हैं।  जनता चाहेगी तब सरकार बनाएंगे। जनता कहेगी तब चुनाव लड़ेंगे। क्या बेहूदगी है! लोकतंत्र में हाँथ नहीं उठाये जाते। यहाँ मतदान होता है।  चुनाव जनता नहीं, राजनैतिक दल लड़ाते हैं।  पहले सियासी मैदान में आओ फिर जनादेश का इंतज़ार करो।  बार बार जनता को काहे को उल्लू बनाते हो भाई! 

Thursday, 27 February 2014

यह नेताओं की सियासी फ़ितरत  है-
विनय कांत मिश्र। भारतीय राजनीति इन  दिनों उल्टी टंगी है।  सत्ता सुख हासिल  कर रहे नेताओं की दलीय प्रतिबद्धता का कोई मतलब नहीं है। संसद में सांसद के रूप में प्रवेश की मनः स्थिति ने नेताओं को दोगली राजनीति का शिकार बनाया है।  एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी नेता इन दिनों मोदी के तलवे चाटने के लिए बेताब है। 2 मार्च को लखनऊ की रैली में सियासी बेशर्मी की हदें पार होंगी।  कई नेता पाला बदल कर इस पार से उस पार जाएंगे।  
      किसी जमाने में कांग्रेस 

Saturday, 1 February 2014

वक्त ने किया क्या हंसी सितम-
कोलकाता में सुभाष बाबू के खिलाफ पर्चे क्यों वितरित करवाये गए थे? क्या गांधी जी न होते तो भारत आज़ाद न होता! वाया कांग्रेस सुभाष बाबू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नहीं हो  सकते थे! क्या सुभाष बाबू की चलती तो पाकिस्तान बनता! भगत सिंह की फांसी की सजा माफ़ नहीं करवाई जा सकती थी ! गांधी बाबा ने पाकिस्तान बनने के साथ ही भारत से उसे हर्जाना क्यों दिलवाया! गांधी जी सुभाष बाबू को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में क्यों नहीं बर्दाश्त कर सके? सवाल बहुतेरे हैं ? असल में गांधी जी के साथ  भारतीय  स्वतन्त्रता आंदोलन का ढेर सारा  मिथक जोड़ दिया गया! इन मिथकों के साथ ही अन्य स्वतन्त्रता सेनानियों का अवदान विस्मृत कर दिया गया!  

Sunday, 26 January 2014

लोकतंत्र, अधिकारों का ही नहीं राष्ट्र के नागरिकों को कर्त्तव्यबोध का पाठ भी पढ़ाता है। "हमारी मांगे पूरी हों चाहे जो मजबूरी हो", मजबूरी को सरकारी ही नहीं निजी क्षेत्रों में कामगार तबके को समझना चाहिए।  कई बार सोचता हूँ- क्या मजदूर आन्दोलनों और हड़तालों ने देश के विकास की गति को अवरुद्ध नहीं किया है।   संसाधन होगा तभी मजबूती आएगी।  "हाँ देश के नागरिकों में संसाधनों का समान वितरण अहम् मसला है। "" दुनिया भर के इतिहास बोध यही संकेत करते हैं कि आंदोलन और हड़ताल महज स्वार्थी नेता और शासक पैदा करते हैं जो कालांतर में खुद शोषक बन जाते हैं।  होंगे इक्का दुक्का अपवाद। मजदूर आन्दोलनों का दूरगामी दुष्परिणाम यह हुआ कि अब आम परिवार और समाज से निकलकर लोकतांत्रिक नेतृत्व ख़ास परिवारों और समाज की रखैल बन बैठी। क्यों, क्या ख़याल है दोस्तों! 

Sunday, 19 January 2014


जायसी को पढ़ते हुए -
"बरसै मघा झकोरि झकोरी । मोर दुइ नैन चुवैं जस ओरी॥
***
नैन चुवहिं जस महवट नीरू । तोहि बिनु अंग लाग सर चीरू॥"
मघा नक्षत्र में हवा बहुत तेज चलती है( मुख्यतः फैजाबाद, गोंडा,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर विशेष रूप से अवध प्रान्त की जलवायु से प्रभावित क्षेत्र हैं। ) जायसी सुल्तानपुर के तत्कालीन जायस गाँव और वर्त्तमान में जायस स्टेशन के रहने वाले थे। जायस अवध प्रांत का मध्यवर्ती क्षेत्र है। जायसी का यह वर्णन मर्मस्पर्शी है। मघा नक्षत्र की वर्षा भयंकर रूप से झकझोर देने वाली होती है। लेकिन उसमें शीतलता कम होती है। परन्तु माघ महीना (शिशिर ऋतु ) में भी इस क्षेत्र में बारिश होती है। यह वर्षा बहुत दुखद होती है। इसका पानी इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए ठंडी के कारण बाण के समान बेधक( मारक ) लगता है। कपड़े भी पहले पहनने पर प्रायः ठन्डे लगते हैं। यहाँ तक कि इस ऋतु में बिस्तर पर जाते समय जो कपड़े ओढ़ने होते हैं , वे भी शुरुआत में पहले ठन्डे लगते हैं। यह बात दूसरी है कि थोड़ी देर में शरीर की गर्मी से वे गर्म होकर सुखद हो जाते हैं। शिशिर ऋतु माघ से प्रारम्भ होकर फाल्गुन तक रहता है। इसमें जो पानी बरसता है, उसे महवट, महावट या मघवट कहते हैं। भाषा विज्ञान में ऐसा परिवर्तन उच्चारण भेद से सम्भव है। इन्हीं महीनों में माघ का अंतिम छः दिन और फाल्गुन का प्रारम्भिक छः दिन अर्थात इन बारह दिनों को यहाँ के निवासी चमर बरहा (चमन बाराह ) कहते हैं। इन बारह दिनों में पानी तो यहाँ प्रायः बरसता ही है। यह पानी बाण के समान बेधक लगता है। जायसी ने मघा नक्षत्र के पानी को झकझोर देने वाला तो कहा ही किन्तु उनका मन रानी नागमती की दुर्बल काया को देखकर संतुष्ट नहीं हुआ इसलिए उन्होंने मघा नक्षत्र के बारिश की तुलना महवट के नीर से की है । अब इसमें मघा नक्षत्र की वर्षा का झकझोरत्व और नागमती के नाजुक बदन के लिए मघा की वह बारिश भी उतनी ही भयंकर प्रतीत हो रही थी जितनी कि महवट की बारिश । यहाँ मघा नक्षत्र की वर्षा उपमेय है और महवट की बारिश उपमान है।  

Saturday, 18 January 2014


जायसी को पढ़ते हुए -
"बरसै मघा झकोरि झकोरी । मोर दुइ नैन चुवैं जस ओरी॥
***
नैन चुवहिं जस महवट नीरू । तोहि बिनु अंग लाग सर चीरू॥"
मघा नक्षत्र में हवा बहुत तेज चलती है( मुख्यतः फैजाबाद, गोंडा,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर विशेष रूप से अवध प्रान्त की जलवायु से प्रभावित क्षेत्र हैं। ) जायसी सुल्तानपुर के तत्कालीन जायस गाँव और वर्त्तमान में जायस स्टेशन के रहने वाले थे।  जायस अवध प्रांत का मध्यवर्ती क्षेत्र है।  जायसी का यह वर्णन मर्मस्पर्शी है।  मघा नक्षत्र की वर्षा भयंकर रूप से  झकझोर देने वाली होती है।  लेकिन उसमें शीतलता कम होती है। परन्तु माघ महीना (शिशिर ऋतु ) में भी इस क्षेत्र में बारिश होती है।  यह वर्षा बहुत दुखद होती है।  इसका पानी इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए ठंडी के कारण बाण के समान बेधक( मारक ) लगता है। कपड़े भी पहले पहनने पर प्रायः ठन्डे लगते हैं।  यहाँ तक कि इस ऋतु में बिस्तर पर जाते समय जो कपड़े ओढ़ने होते हैं , वे भी शुरुआत में पहले ठन्डे लगते हैं।  यह बात दूसरी है कि थोड़ी देर में शरीर की गर्मी से वे गर्म होकर सुखद हो जाते हैं। शिशिर ऋतु माघ से प्रारम्भ होकर फाल्गुन तक रहता है। इसमें जो पानी बरसता है, उसे महवट, महावट या मघवट कहते हैं।  भाषा विज्ञान में ऐसा परिवर्तन उच्चारण भेद से सम्भव है।  इन्हीं महीनों में माघ का अंतिम छः दिन और फाल्गुन का प्रारम्भिक छः दिन अर्थात इन बारह दिनों को यहाँ के निवासी चमर बरहा  (चमन बाराह ) कहते हैं।  इन बारह दिनों में पानी तो यहाँ प्रायः बरसता ही है।  यह पानी बाण के समान बेधक लगता है। जायसी ने मघा नक्षत्र के पानी को झकझोर देने वाला तो कहा ही किन्तु उनका मन रानी नागमती की दुर्बल काया  को देखकर संतुष्ट नहीं हुआ इसलिए उन्होंने मघा नक्षत्र के बारिश की तुलना महवट के नीर से की है ।  अब इसमें मघा नक्षत्र की वर्षा का झकझोरत्व और नागमती के  नाजुक बदन के लिए मघा की वह बारिश  भी उतनी ही भयंकर प्रतीत हो रही  थी  जितनी कि महवट का बारिश । यहाँ मघा नक्षत्र की वर्षा उपमेय है और महवट की बारिश उपम