Wednesday, 16 April 2014

स्वर्णिम इतिहास सृजन के लिए मतदान अवश्य करें-
लोकतंत्र  विमर्शों के धरातल पर नहीं अपितु जनता की सदिच्छा पर जमीनी सच्चाई को उजागिर करती है। सत्ता तंत्र की लूट से समस्त भारतीय जनता कराहती रही है। २० वीं सड़ी के  भ्रष्टाचार ने करोड़ो भारतीय जनता को प्रभावित किया है। जिम्मेदार ओहदेदारों द्वारा अमीर और गरीब के बीच बहुत गहरी खाई खोद दी गई है।  इस देश की ७५ प्रतिशत आबादी के पास काम नहीं है।  युवाओं के हाथ गरीबी से तंग हैं।  अपने सपनों के भारत निर्माण के लिए  अपने वोट को सोच समझकर पोल कीजिये। ध्यान रखिये आप को हर हालत में बूथों तक जाना है ताकि देश का स्वर्णिम इतिहास लिखा जा सके।  ध्यान दीजिये भारतीय होने के कारण ही आप को मतदान का अधिकार है।   

Monday, 14 April 2014

सवाल दर सवाल-
भारत का नागरिक होने के नाते मुझे मत देने और मतदान करने का अधिकार है। विलुप्त हो रही प्रशासनिक दक्षता के बीच मोदी ने अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है। मैं न तो आर एस एस का हूँ और न ही बी जे पी अथवा किसी अन्य सियासी दल का, लेकिन एक बात जो देखता हूँ उसे साफगोई  से कहने  में कोई गुरेज भी नहीं है। मोदी में विकासात्मक प्रतिबद्धता, राजनैतिक चातुर्य और संकल्पित राजधर्म है। हिन्दुस्तान के एक हज़ार वर्षों के इतिहास में हिन्दू उत्पीड़न की ढेर सारी घटनाएँ हैं जबकि इस्लामिक उत्पीड़न की महज एक घटना जो हादसा थी।  यह जो इस्लामिक कट्टरपंथी ताकतें हैं, उनसे सिर्फ एक सवाल कि मोदी ने गुजरात का विकास धर्म के आधार पर किया? क्या गुजरात की तरक्की से मुसलमानों का  लाभ नहीं हुआ ?  क्या मुजफ्फर नगर के दंगे के लिए भी मोदी ही जिम्मेदार हैं? क्या आतंकवादियों को इस लिए छोड़ दिया जाना चाहिए कि वे इस्लाम धर्म के मानने वाले हैं ? मोदी के अलावा देश की अथवा उसके राज्यों को सरकारों को न्यायपालिका क्यों संचालित कर रही हैं? मोदी के अलावा देश का कोई नेता भारत माता की जय क्यों नहीं बोलता ? देश की सरकारें इस्लामिक तुष्टीकरण में क्यों जुटी हैं ? इस देश की मेधा शक्ति विदेश जाने को क्यों मजबूर है? क्यों देश के विश्वविद्यालयों में ईमानदारी से शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं होती? इस देश की शिक्षा व्यवस्था क्यों बेरोजगारों को पैदा करती है? इसीलिए हमारी निगाह मोदी पर ठिठकती है कि देश के समक्ष ढेर  सारी चुनौतियों से वे आम जनता को निजात दिला सकते हैं ? 

Sunday, 13 April 2014

प्रशासनिक दक्षता और मोदी- 
संकल्पित राजधर्म गुंडई, आतंकवाद के साथ अलोकतांत्रिक आचरण और मर्यादाओं पर अंकुश लगाती है। मोदी का विरोध करने वालों से एक सवाल- मुसलमानों के खिलाफ मोदी ने कभी कुछ बोला?,,,,,,,रही बात गुजरात दंगों की तो उसमें सभी कौमों के लोगों की मौत हुई थी। लेकिन तथ्य यह भी है कि भारत के एक हजार वर्षों के इतिहास में धार्मिक उन्माद के नाम पर मुसलमानों पर पहली बार हमला हुआ था। ऐतिहासिक तथ्य यह  भी है  कि  सिकंदर लोदी से लेकर औरंगजेब तक के शासनकाल में जेहाद के नाम पर हिन्दुओं का कत्लेआम हुआ था।  भारतीय इतिहास में धार्मिक रूपांतरण की न जाने कितने ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं। 

Friday, 11 April 2014

तो विकसित होगा देश और दुरुस्त होगी संसद-
इस बार अपराधियों ,गुंडों की खैर नहीं है।  जनता बिकने को भी नहीं तैयार है।  जातिवाद का नारा न तो यू पी और न ही बिहार में काम कर रहा है।  पिछड़े वर्ग के मतदाता कहते हैं कि इस बार लोकसभा चुनावों में मोदी और अगली बार विधानसभा में मुलायम। दलित बिरादरी के मतदाताओं में भी कमोबेश यही राय है इस बार मोदी और विधानसभा चुनावों में मायावती। यही हालत बिहार में भी है.…इस बार मोदी और विधानसभा में नितीश। खैर ……इतना जरूर है कि 25 वर्षों बाद देश की संसद विकास के नारों पर गठित होने जा रही है। 1989 के चुनावों के बाद देश के आम चुनाव मंडल, कमंडल, जातिवाद और सम्प्रदायवाद पर लड़े गए.……। इस बार वोट विकास की भूख, नौजवानों को रोजगार, किसान को खाद-पानी, बिगड़ी हुई क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर पड़ रहे हैं। आम जनता सब समझ रही है।  
पारसमणि मोदी की जादुई छड़ी-
मोदी के आँखों में विकास की भूख है। बिना सत्तानशीं हुए विकास की चौखट नहीं लांघी जा सकती। जनता इस समय स्वयं को  स्वर्ण बनाने  पारसमणि "मोदी" पर टकटकी लगाये बैठी है।  हताश, निराश और पराजित आम जन मानस को मोदी को वोट देने के अलावा दूसरा रास्ता भी नहीं बचा है! ऐसा मैं नहीं देश की जनता कहती है। 

Tuesday, 18 March 2014

बी जे पी राजनाथ खुद नहीं चाहते कि मोदी प्रधानमंत्री बनें-
सूत्र बताते हैं कि राजनाथ सिंह खुद नहीं  चाहते कि बी जे पी को स्पष्ट जनादेश मिले, कारण यदि बी जे पी को  पूर्ण बहुमत मिला  तभी मोदी प्रधान मंत्री बन पाएंगे अन्यथा जोड़ तोड़ और गठबंधन की दशा में राजनाथ ही ही प्रधान मंत्री पद के साझा दावेदार होंगे। राजनाथ ने किस तरह से कल्याण सिंह के पर कतरे थे, सभी को याद होगा!  लोकसभा  के टिकट वितरण में बी जे पी के जनाधार वाले नेताओं को किस तरह डिस्टर्ब किया गया है।  किस तरह बलिया से लेकर बाराबंकी तक के भौगोलिक क्षेत्र में सियासी क्षत्रप की परम्परा को कायम रखा गया है।  राम विलास वेदांती को डिस्टर्ब किया गया।  सूर्य प्रताप शाही डिस्टर्ब किये गए। लाल जी टंडन बेकार  हो गए।  राजनाथ सिंह गाज़ियाबाद से सांसद निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में कम घूमे।  उनकी मजबूरी है कि वे गाज़ियाबाद से हट जाते। मुरली मनोहर जोशी को उपेक्षित किया गया। मोदी के लिए विपक्ष नहीं बल्कि राजनाथ ही काफी हैं!  

Sunday, 16 March 2014

होली मुबारक। दोगली सियासत करने वाले जनता से आदेश मांग रहे हैं।  जनता चाहेगी तब सरकार बनाएंगे। जनता कहेगी तब चुनाव लड़ेंगे। क्या बेहूदगी है! लोकतंत्र में हाँथ नहीं उठाये जाते। यहाँ मतदान होता है।  चुनाव जनता नहीं, राजनैतिक दल लड़ाते हैं।  पहले सियासी मैदान में आओ फिर जनादेश का इंतज़ार करो।  बार बार जनता को काहे को उल्लू बनाते हो भाई!