Sunday, 1 September 2013

गुरु-
पट्टू राम नाम का क्रान्ति पाठ पढ़ रहा था।  क्रान्ति की ज्वाला धार्मिक, सांप्रदायिक और जातिवादी अवचेतन में गुरु के ह्रदय में धधक रही थी।  गुरु दलित विमर्श में नए पट्टू राम गढ़ रहे थे जो जय भीम का सुग्गा पाठ पढ़ रहा था।  गुरु प्रत्येक ब्राह्मण जाति को सशंकित मानसिकता के साथ देखते थे। उन्हें प्रत्येक चाणक्य वंशीय चन्द्रगुप्त कुलीन नजर आता था जैसे कि वह नन्द वंश का नाश करने के लिए पढ़ रहा हो। एक ओर पंडों का जोर दूसरी तरफ दलितों की तलवारें खिंची रहती थीं।  पंडा बनारस से राम रटु राम रटु राम रटु जिह्वा का भोजपुरिया पाठ पढ़ कर आया था। विश्वविद्यालय  में गुरु अपने पालतू तोताओं को राम रटु राम रटु का पाठ पढ़ाने के लिए छोड़ गए। सुना है "वहां" अब रीढ़ विहीन नस्लें जन्म ले रही हैं।  
गुरु-
पट्टू राम नाम का क्रान्ति पाठ पढ़ रहा था।  क्रान्ति की ज्वाला धार्मिक, सांप्रदायिक और जातिवादी अवचेतन में गुरु के ह्रदय में धधक रही थी।  गुरु दलित विमर्श में नए पट्टू राम गढ़ रहे थे जो जय भीम का सुग्गा पाठ पढ़ रहा था।  गुरु प्रत्येक ब्राह्मण जाति को दलित मानसिकता से देखते थे। एक ओर पंडों का जोर दूसरी तरफ दलितों की तलवारें खिंची रहती थीं।  पंडा बनारस से राम रटु राम रटु राम रटु जिह्वा का भोजपुरिया पाठ पढ़ कर आया था। विश्वविद्यालय  में गुरु अपने पालतू तोताओं को राम रटु राम रटु का पाठ पढ़ाने के लिए छोड़ गए। वहां अब रीढ़ विहीन नस्लें जन्म ले रही हैं।  

Saturday, 31 August 2013

धर्म के मर्म को समझिए

धर्म के मर्म को समझिए-
मेरे ख़याल से देश का एक नागरिक पहले धार्मिक होता है  और तब देशभक्त। यदि देश की 95 प्रतिशत हिन्दू धर्म के अनुयायी पहले हिन्दू रहें और 95 प्रतिशत मुस्लिम अनिवार्य ढंग से मुस्लिम रहें तब कहीं विवाद है ही नहीं। दिक्कत यह है कि देश की 95 प्रतिशत आबादी न हिन्दू है और न मुसलमान। वह परिधानों में लिपटा हुआ चलता हुआ शव है। काश शिव बन पाते।  विवाद और उन्माद तब है जब धर्म का इस्तेमाल व्यक्ति,समूह और दल राजनीति के लिए करते हैं।  जब अनुयायियों का उद्देश्य सियासी दूकान चमकाकर सत्ता सुख हासिल करना हो जाए तब बेड़ा गर्क समझिये। धर्म कहीं भी तोड़ फोड़ की बात नहीं करता बल्कि भारत में सदियों से इंसानियत को बचाए रखने में वेद, पुराण, रामायण, गीता और कुरआन  ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।  
सफलता बनाम असफलता-
 जिसके पास कोई सिद्धांत नहीं है उसकी सफलता सुनिश्चित है क्योंकि उसका साध्य सफलता है न कि कोई सिद्धांत। वह प्रत्येक उस बात से समझौता कर लेगा जिससे सफलता मिल सकती हो।  इसके विपरीत सिद्धांतवादी का साध्य उसके सिद्धांत  अनुरक्षण है सफलता नहीं। अतः सिद्धांतवादी व्यक्ति के सफल होने का प्रश्न ही नहीं उठता।  

Thursday, 29 August 2013

ऐसे बच सकता है देश का सोना-
भारतीय लोकतंत्र में  सर्वाधिक पवित्र स्थल है-"संसद"। इसलिए इस स्थल में बैठने वाले सभी मंत्री और  सांसद देश हित में अपने अपने घरों में रखे हुए सोने को राष्ट्र-कोष में दान कर सकते हैं।  इसके बाद भारतीय लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ उच्च नौकरशाह हैं।  राष्ट्र हित के लिए अपने अपने घरों में रखे हुए आधे सोने को वे भी राष्ट्र-कोष में अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा भारत के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी प्रदेशों के मंत्री भी मुहिम में आगे आ सकते हैं।  वे भी कंगाल हो चले मुद्रा कोष को भरने का प्रयास कर सकते हैं। भारतीय लोकतंत्र के दो संस्करणों-व्यवस्थापिका और कार्यपालिका के लोग प्रथम पंक्ति में शामिल होकर देश के संकट को टाल सकते है।      

Wednesday, 28 August 2013

तड़प रही है सोने की चिड़िया!
सोने की चिड़िया तड़प रही है। आज़ादी के बाद देश को अपनों ने ही लूटा है। ज़रा तलाश कीजिए अपने मुल्क को। दिखा कहीं देश।  नहीं न। इस समय देश  चीन, पाकिस्तान के साथ म्यांमार भी अपने देश में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। लाचारगी की हालत में हैं हम।  देश विकल्पहीनता की स्थिति में है।  इस देश की सेना और जनता किंकर्तव्यविमूढ़ है।  दोनों देश के रहनुमाओं अर्थात नेताओं के भरोसे हैं।  हमारे देश के सोने को गिरवी रखने की तैयारी चल रही है।  सोने की कीमत पर खाद्य सुरक्षा की तैयारी  है। देश के भविष्य अर्थात बच्चे दिमागी बुखार से मर रहे हैं।  पूरी भारत सरकार चार्वाक दर्शन की अनुगामी बन चुकी है- यावत् जीवेत सुखं जीवेत, ऋणं कृत्वा घृतं पीवेत।  सौ में निन्यानबे बेईमान फिर भी भारत देश महान बना हुआ है । एक बात कहूं- "जब भारत गुलाम था तब अंग्रेज राष्ट्र भावना के तहत अपने देश को लूट रहे थे, उनकी लूट एक देश इंग्लैण्ड के हित के लिए थी लेकिन आज अपने ही बेटे भारत माता का चीर हरण कर रहे हैं। भारत के जय चंदों की लूट व्यक्तिगत भण्डार के लिए है।  सोना विदेश जाने की सुगबुगाहट से एक बार फिर सोने की चिड़िया तड़प रही है। चलिए हम सब मर्सिया गाने की तैयारी करते हैं!  

Tuesday, 20 August 2013

रक्षा बंधन की सभी भाई एवं बहनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर  इस बार बहनों से यही निवेदन करें कि वे देश के लिए एक प्रतिबद्ध देशभक्त भाई की दुआ करें। आमीन।