धड़कते हुए दिल को थामते हुए होशियार सिंह ने परिजनों से कहा कि अबकी बार फिर हमारी जीत पक्की है। उधर हरिजन बस्ती में आज़ादी के 6 5 साल बाद होने वाले ग्राम प्रधानी के इलेक्शन में चरन दास जिंदाबाद का नारा सुनाई पड़ रहा था। यादव टोली के यादव टिर्रा यादव को ग्राम प्रधान बनाना चाहते थे। जैसे ही सुबह 7 बजे से पोलिंग शुरू हुई, दो घंटे बाद दलित बस्ती में दारू की बोतल और एक हजारा नोट बंटने लगा। सब तितर बितर, होशियार सिंह फिर ग्राम प्रधान बने।
Thursday, 4 April 2013
Wednesday, 3 April 2013
पिछड़ी जातियों में वर्चस्व की राजनीति
देश की राजनीति में पिछड़ी जातियों में वर्चस्व की राजनीति चल रही है। बेनी प्रसाद कुर्मी उप बिरादरी के नेता
के रूप में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि मुलायम सिंह यादव का पिछड़ी राजनीति पर वर्चस्व स्थापित है। उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की संगठित शक्ति को कांग्रेस बिखेरने का प्रयास कर रही है। पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर विरोध का स्वर मुलायम ने बुलंद किया था तब बेनी प्रसाद कहाँ थे! बिहार के नितीश बाबू भी चुप थे!

Sunday, 31 March 2013
Thursday, 28 March 2013
मुल्क की सियासत
मुल्क की सियासत में दीमक लग चुके हैं। हर इंसान परेशान है। वह सोचता है कि आने दो बच्चू अबकी बारी चुनावों में नेता जी को सबक सिखाएंगे। चुनाव आता है तब तक जीता हुआ जनप्रतिनिधि बाहुबली और माननीय के रूप में तब्दील हो जाता है। कौन जाए आफत मोल लेने……। भारतीय लोकतांत्रिक संस्करण में सभी छोटे मोटे सामंत विधायक और सांसद बन चुके हैं। बड़े पूंजीपतियों के लिए राज्य सभा का दरवाजा खुला रहता है।
Tuesday, 26 March 2013
भ्रष्टाचार की होली
भ्रष्टाचार की होली-
भ्रष्टाचार की होली जलाएं। मन के भीतर पाप की होली जलाएं। मित्रों! यह कदापि न कहिएगा कि आप पाक साफ़ हैं! तो फिर मान लेते हैं कि हम आत्म मंथन के युग में प्रवेश कर चुके हैं।
भ्रष्टाचार की होली जलाएं। मन के भीतर पाप की होली जलाएं। मित्रों! यह कदापि न कहिएगा कि आप पाक साफ़ हैं! तो फिर मान लेते हैं कि हम आत्म मंथन के युग में प्रवेश कर चुके हैं।
Friday, 22 March 2013
मकसद गलत है-
पुलिस और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल जनहित में होना चाहिए न कि विरोधी सियासी दलों के उत्पीड़न के लिए। द्रमुक ने जब तक कांग्रेस का साथ दिया तब तक वह ईमानदार था, समर्थन वापस लेते ही वह बेईमान कैसे हो गया? समाजवादी पार्टी भी सी बी आई और अन्यान्य जांच एजेंसियों के इस्तेमाल से भयभीत है वरना अब तक समर्थन वापस हो चुका होता।

Subscribe to:
Posts (Atom)