धड़कते हुए दिल को थामते हुए होशियार सिंह ने परिजनों से कहा कि अबकी बार फिर हमारी जीत पक्की है। उधर हरिजन बस्ती में आज़ादी के 6 5 साल बाद होने वाले ग्राम प्रधानी के इलेक्शन में चरन दास जिंदाबाद का नारा सुनाई पड़ रहा था। यादव टोली के यादव टिर्रा यादव को ग्राम प्रधान बनाना चाहते थे। जैसे ही सुबह 7 बजे से पोलिंग शुरू हुई, दो घंटे बाद दलित बस्ती में दारू की बोतल और एक हजारा नोट बंटने लगा। सब तितर बितर, होशियार सिंह फिर ग्राम प्रधान बने।
No comments:
Post a Comment