Wednesday, 3 April 2013

पिछड़ी जातियों में वर्चस्व की राजनीति

देश की  राजनीति में  पिछड़ी जातियों में वर्चस्व की राजनीति चल रही है। बेनी प्रसाद कुर्मी उप बिरादरी के नेता
के रूप में अस्तित्व की  लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि मुलायम सिंह यादव का पिछड़ी राजनीति पर वर्चस्व  स्थापित है। उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की  संगठित शक्ति को कांग्रेस बिखेरने का प्रयास कर रही है। पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर विरोध का स्वर मुलायम ने बुलंद किया था तब बेनी प्रसाद कहाँ थे! बिहार के नितीश बाबू भी चुप थे!   

Sunday, 31 March 2013

फुलवा भार न  लै  सके, कहै सखिन सो रोय।
ज्यों ज्यों भीजै कामरी, त्यों त्यों भारी होय।। 

Thursday, 28 March 2013

मुल्क की सियासत

मुल्क की सियासत में दीमक लग चुके हैं। हर इंसान परेशान है। वह सोचता है कि आने दो बच्चू अबकी बारी चुनावों में नेता जी को सबक सिखाएंगे। चुनाव आता है तब तक जीता हुआ जनप्रतिनिधि बाहुबली और माननीय के रूप में तब्दील हो जाता है। कौन जाए आफत मोल लेने……। भारतीय लोकतांत्रिक संस्करण में सभी छोटे मोटे सामंत विधायक और सांसद बन चुके हैं। बड़े पूंजीपतियों के लिए राज्य सभा का दरवाजा खुला रहता है।   

Tuesday, 26 March 2013

 ..............तमाम झंझावातों के बाद भी होली मुबारक। महंगाई से टूटी हुई जनता को भी  होली मुबारक। 

भ्रष्टाचार की होली

भ्रष्टाचार की होली-
भ्रष्टाचार की होली जलाएं। मन के भीतर पाप की होली जलाएं। मित्रों! यह कदापि न कहिएगा कि आप पाक साफ़ हैं! तो फिर मान लेते हैं कि हम आत्म मंथन के युग में प्रवेश कर चुके हैं।

Friday, 22 March 2013

मकसद गलत है-
पुलिस और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल जनहित में होना चाहिए न कि विरोधी सियासी दलों के उत्पीड़न के लिए। द्रमुक ने जब तक कांग्रेस का साथ दिया तब तक वह ईमानदार था, समर्थन वापस लेते ही वह बेईमान कैसे हो गया? समाजवादी पार्टी भी सी बी आई और अन्यान्य जांच एजेंसियों के इस्तेमाल से भयभीत है वरना अब तक समर्थन वापस हो चुका होता।

Friday, 18 January 2013



आन्दोलनात्मक कविता लुप्त हो रही है-
विनय कांत मिश्र। कवि होंगे और कविताएं भी होंगी किन्तु पाठक न होंगे। कविताओं का भविष्य  एक गोष्ठी तक ही सिमटकर रह जाएगा। देखने में आ रहा है है कि अब कवि गोष्ठियों के व्यापक दौर का प्रारम्भ हो चुका है जिसमें बारी बारी से उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति कविता पाठ करते हैं। बहुत बार ऐसा प्रतीत होता है कि यह कविता के चारण युग की पुनर्प्रतिष्ठा भी  है। आज से 15-20 वर्ष पूर्व छोटे, मंझोले अथवा बड़े नगरों में जब कवि सम्मलेन हुआ करते थे जिसमें श्रोताओं द्वारा वाह वाह की प्रतिध्वनि गूंजा करती थी।
                      गौरतलब है कि उन दिनों कवियों का श्रोताओं से पहचान भी नहीं हुआ करता था लेकिन कवि सम्मलेन के बाद कवि अनचीन्ह कई श्रोताओं से घिर जाते थे। उस समय अभूतपूर्व दृश्य होता  था। अब ऐसा नहीं हो पा रहा  है। उदारीकरण के दौर के जब  प्रकाशकों और पुरस्कारों की संख्या बढ़ी तो तेजी से कवि भी आए और उनके कविता संग्रह भी छपे। धीरे धीरे विश्वविद्यालयीन शिक्षकों का कविता की जमीन पर पट्टा हो गया। हिन्दी कविता की दुनिया की  पुरस्कार समितियों में भी जोड़ तोड़ की  शुरूआत  हुई। इसके बाद  कविता पुरस्कार तक ही सिमटकर रह गई। धीरे धीरे उसमें जनांदोलन बनने की कूबत का विलोप होता जा रहा है।  ऐसे में एक बार फिर कबीर, तुलसी, सूर, मीरां, निराला, महादेवी, अज्ञेय, मुक्तिबोध और नागार्जुन सरीखे कवियों की वर्तमान समाज को दरकार है जिनकी पंक्तियाँ जन सामान्य और पाठकों की जुबाँ पर चढ़ सकें।