Thursday, 28 March 2013

मुल्क की सियासत

मुल्क की सियासत में दीमक लग चुके हैं। हर इंसान परेशान है। वह सोचता है कि आने दो बच्चू अबकी बारी चुनावों में नेता जी को सबक सिखाएंगे। चुनाव आता है तब तक जीता हुआ जनप्रतिनिधि बाहुबली और माननीय के रूप में तब्दील हो जाता है। कौन जाए आफत मोल लेने……। भारतीय लोकतांत्रिक संस्करण में सभी छोटे मोटे सामंत विधायक और सांसद बन चुके हैं। बड़े पूंजीपतियों के लिए राज्य सभा का दरवाजा खुला रहता है।   

Tuesday, 26 March 2013

 ..............तमाम झंझावातों के बाद भी होली मुबारक। महंगाई से टूटी हुई जनता को भी  होली मुबारक। 

भ्रष्टाचार की होली

भ्रष्टाचार की होली-
भ्रष्टाचार की होली जलाएं। मन के भीतर पाप की होली जलाएं। मित्रों! यह कदापि न कहिएगा कि आप पाक साफ़ हैं! तो फिर मान लेते हैं कि हम आत्म मंथन के युग में प्रवेश कर चुके हैं।

Friday, 22 March 2013

मकसद गलत है-
पुलिस और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल जनहित में होना चाहिए न कि विरोधी सियासी दलों के उत्पीड़न के लिए। द्रमुक ने जब तक कांग्रेस का साथ दिया तब तक वह ईमानदार था, समर्थन वापस लेते ही वह बेईमान कैसे हो गया? समाजवादी पार्टी भी सी बी आई और अन्यान्य जांच एजेंसियों के इस्तेमाल से भयभीत है वरना अब तक समर्थन वापस हो चुका होता।

Friday, 18 January 2013



आन्दोलनात्मक कविता लुप्त हो रही है-
विनय कांत मिश्र। कवि होंगे और कविताएं भी होंगी किन्तु पाठक न होंगे। कविताओं का भविष्य  एक गोष्ठी तक ही सिमटकर रह जाएगा। देखने में आ रहा है है कि अब कवि गोष्ठियों के व्यापक दौर का प्रारम्भ हो चुका है जिसमें बारी बारी से उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति कविता पाठ करते हैं। बहुत बार ऐसा प्रतीत होता है कि यह कविता के चारण युग की पुनर्प्रतिष्ठा भी  है। आज से 15-20 वर्ष पूर्व छोटे, मंझोले अथवा बड़े नगरों में जब कवि सम्मलेन हुआ करते थे जिसमें श्रोताओं द्वारा वाह वाह की प्रतिध्वनि गूंजा करती थी।
                      गौरतलब है कि उन दिनों कवियों का श्रोताओं से पहचान भी नहीं हुआ करता था लेकिन कवि सम्मलेन के बाद कवि अनचीन्ह कई श्रोताओं से घिर जाते थे। उस समय अभूतपूर्व दृश्य होता  था। अब ऐसा नहीं हो पा रहा  है। उदारीकरण के दौर के जब  प्रकाशकों और पुरस्कारों की संख्या बढ़ी तो तेजी से कवि भी आए और उनके कविता संग्रह भी छपे। धीरे धीरे विश्वविद्यालयीन शिक्षकों का कविता की जमीन पर पट्टा हो गया। हिन्दी कविता की दुनिया की  पुरस्कार समितियों में भी जोड़ तोड़ की  शुरूआत  हुई। इसके बाद  कविता पुरस्कार तक ही सिमटकर रह गई। धीरे धीरे उसमें जनांदोलन बनने की कूबत का विलोप होता जा रहा है।  ऐसे में एक बार फिर कबीर, तुलसी, सूर, मीरां, निराला, महादेवी, अज्ञेय, मुक्तिबोध और नागार्जुन सरीखे कवियों की वर्तमान समाज को दरकार है जिनकी पंक्तियाँ जन सामान्य और पाठकों की जुबाँ पर चढ़ सकें।

Tuesday, 18 December 2012

राज पाठ

राबर्ट वढेरा इस समय अरबपति हैं। २० ० ५ (दो हजार पांच) में वाढेरा महोदय  के पास महज पचास लाख रूपये की पूंजी थी। इस समय अनेक कम्पनियां बनाकर उन्होंने  पांच सौ करोड़ रूपये से अधिक का व्यापारिक साम्राज्य खड़ा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इतना बड़ा साम्राज्य जमीनी कारोबार से एकत्रित किया है। ठ

Thursday, 14 June 2012

nakasalvaad

यूं ही नहीं पनप रहा है नकसलवाद-
गरीब आदमी को जब दो वक्त की रोटी भी मयस्सर नहीं होती तब वह नक्सलाईट बन जाता है. विद्रोही चेतना पनपने को  नक्सलवादी कहना जायज नहीं है. ऊपर से नीचे तक नौकरशाही भ्रष्टाचार में संलिप्त है. विश्वविद्यालयों में अधिकाँश चमचे शिक्षक के रूप में चयनित हैं. गुरुजनों को सेवा करने वाले चम्मच चाहिए न कि पढ़ाने वाले शिक्षक. रीढ़ विहीन लोगों की प्रोफेसरी तय होती है. वह जमाना गुजर गया जब विभागाध्यक्ष सिर्फ विद्वानों और सूझ बूझ वालों को चयनित करते थे. आज आप देश में यू पी एस सी के अलावा किसी भी संस्था पर यकीन नहीं कर सकते. लगभग सभी बिक चुके हैं. वे भरोसे के कातिल हैं. नौकरी  बिकती है बोलो खरीदोगे, वाली स्थिति है. चारों तरफ अंधेर है. 1 रूपये में 30 पैसा सरकार का है शेष 70 पैसा कारपोरेट सेक्टर का है. सरकार बेबस है. पूंजीपतियों के दलाल घूम रहे हैं. नीतियाँ भी उन्हीं के मुताबिक़ लाभ के लिए बनती हैं. आप गरीब किसानों और मजदूरों का पैसा उन तक पहुंचा दो , अपने आप नकसलवाद समाप्त हो जाएगा. गरीबों को भी समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की कोशिश निश्चय ही होनी चाहिए.