साथियों! आप सोचते हैं कि आप के लोकसभा चुनाव लड़ने से बी जे पी को नुकसान होगा! सवाल यह है कि आप के कितने विधायक 500 से अधिक मतों से चुनाव जीते हैं? लोकसभा चुनावों में हार जीत का अंतर हजारों वोटों के करीब होता है। फिर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और पंजाब की सियासत में अगड़ा, पिछड़ा, हिन्दू, मुसलमान, आरक्षण और गैर आरक्षण के आधार पर ही वोटिंग होती है। इसका क्या होगा? मायावती के एक भी दलित मतदाता कम नहीं हुए हैं। मुसलमान तीन खेमों में वोट देंगे। पहला बड़ा खेमा कांग्रेस के साथ खड़ा होगा। सपा के मुस्लिम प्रत्याशियों को मुसलमानों का वोट मिलेगा। बसपा के भी मुस्लिम उम्मीदवारों को मुस्लिम मतदाताओं का वोट मिलेगा। इस तरह दलित मतदाताओं का वोट पाकर बसपा भी २० से ३० सीटों पर चुनाव जीत जायेगी। बिहार में भी नितीश पर मुसलमान कितना भरोसा करेंगे, यह आने वाला वक्त ही बतलायेगा। यदि मुस्लिम बिरादरी के मतदाता बिखरे तो इसका सीधा फ़ायदा बी जे पी को होने जा रहा है।
No comments:
Post a Comment