मतदान अवश्य करें-
विधानसभा चुनाव- 2012 के तहत हो रहे चौथे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के हृदयस्थल सहित विधानसभा की 56 सीटों का चुनाव कल 19 तारीख को है.आप सभी मित्रगण अपने निकट के मतदान बूथ पर वोट डालने जरुर जाईए. यदि आप का नाम मतदाता सूची में नहीं है और आप के पास वोटर आई. डी कार्ड है तो उसके लिए जिम्मेदारों से मिल कर वोट डालने की कोशिश करें. सभी तयशुदा कार्यक्रमों में मतदान पहली प्राथमिकता पर रखें.लोकतंत्र की जय हो और मतदाताओं की विजय हो.विवेक का इस्तेमाल करते हुए वोट डालें. याद रखिए कि आपकी भावनात्मक वोटिंग से प्रदेश सहित देश का बड़ा नुकसान हो सकता है. अमीर-गरीब सभी लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं.
No comments:
Post a Comment