Tuesday, 14 January 2014

इस बात के लिए भी जनमतसंग्रह होना चाहिए कि इस मुल्क के कितने नेताओं को चुनाव के बाद जनता के  साथ वादाखिलाफी करने पर फांसी की  सजा  मिलनी चाहिए! 

Monday, 13 January 2014

नेताओं की नजर में इन दिनों जनता  किसी भगवान से कम नहीं, काम निकलने के बाद लोग भगवान को भी ठेंगा दिखा देते हैं.…… 

Wednesday, 8 January 2014

गरीब दवा के अभाव में मर रहा है -

 भारत के अधिकाँश चिकित्सक जन सेवा की बजाय रूपया बनाने में मस्त हैं। सेवा कौन करना चाहता है बंधु ! जो काम दो रुपये की दवा से हो सकता है उसके लिए मरीज को कई दिनों तक दवा खिलाना और दवा कंपनियों के हाथों बिक जाना, मरीज को मानसिक रूप से भयभीत करना भी चिकित्सकों की आदत में शुमार है।  इन दिनों भीषण ठण्ड की वजह से गरीबों की दवा के अभाव में ताबड़तोड़ मौतों का सिलसिला जारी है। कितनों के निजी चिकित्सालय में निर्धन व्यक्तियों का सेवा सुश्रूषा हो रही है।

Monday, 6 January 2014

सवाल औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति का है- 2

भारतीय समाज में "न्यूनाधिक" अधिकारियों और अपराधियों के सियासत का मात्र एक ही लक्ष्य है! राजनीति में लोकसभा और विधान सभा चुनाव लड़ने का मौक़ा उन्हीं लोगों को मिलना चाहिए जिन्होंने  जीवन में एक बार भी छात्र संघ का चुनाव लड़ा हो और बिना आपराधिक वारदात के छात्रसंघ का कार्यकाल पूरा किया हो। विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालयों के छात्रसंघ राजनीति की पाठशाला होते हैं।  कहने का आशय यह है कि अब  नेतागिरी को भी एक शालीन कैरियर के रूप में तराशा जाना चाहिए। इसमें भी उच्च शिक्षा से जुड़े हुए प्रोफ़ेसर ही योगदान दे सकते हैं।  

Sunday, 5 January 2014

ऐसे तो विनाश हो जाएगा

लोकतंत्र  संरक्षित रखने के लिए जो भी व्यक्ति कार्यपालिका और न्यायपालिका का एक भी दिन अंग रह चुका हो उसे किसी भी कीमत पर व्यवस्थापिका का अंग बनने को अनिवार्य रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। दरअसल व्यक्ति की मनोवृत्ति नौकरशाह अथवा न्यायिक की हो जाने के बाद तानाशाही प्रवृत्ति वाली हो जाती है। छात्र जीवन में ही करियर तय करने वाले लोग ही तीसरे अंग व्यवस्थापिका का अंग बनें। एक दूसरे के गड्ड मड्ड से लोकतंत्र का चेहरा विकृत होता है।  आप देखिये देश में उच्च नौकरशाह की बीबियाँ और सेवानिवृत्त जज चुनाव लड़ रहे हैं।

Thursday, 2 January 2014

प्रत्येक युग का इतिहास काल संक्रमण होता है।  काल संक्रमण किसी भी नई सम्भावना का प्रस्थान बिंदु भी होता है।  सोचिए कितने प्रस्थान बिंदु सकारात्मक हुए हैं? 



मुस्लिम से हिंदू बने परिवार को दिया राठी गोत्र लाखनमाजरा.वर्षो से लाखनमाजरा में रह रहे एक मुस्लिम परिवार ने मंदिर में हवन-यज्ञ किया और हिंदू धर्म अपना लिया। ग्रामीणों ने परिवार को जाट समुदाय का राठी गोत्र दिया है। गांव निवासी राजबीर सिंह का परिवार वर्षो से गांव में रह रहा है। उसका कहना है कि उसके दादा गफूर ने उन्हें बताया था कि पहले वे भी हिंदू धर्म मानते थे, लेकिन औरंगजेब के अत्याचारों से तंग होकर उनके पूर्वजों ने मुस्लिम धर्म ग्रहण किया था। बाद में कई बार मन में टीस उठी कि दोबारा से हिंदू धर्म ग्रहण कर लें। यहां तक कि उसने अपने बच्चों की शादी भी हिंदू समुदाय में की हैं, लेकिन विधिवत तौर पर हिंदू धर्म ग्रहण नहीं किया था। उसके बच्चों की शादी में गंगोली के जाटों ने भात भरा था। उसने ग्रामीणों को कई बार हिंदू धर्म अपनाने के लिए अपने मन की बात रखी। ग्रामीणों ने भी उसकी भावनाओं को समझा। इसके लिए श्रीराम मंदिर में उसको पगड़ी बांधकर हिन्दू धर्म में शामिल कर लिया। मंदिर के पुजारी भान शर्मा ने वैदिक रीति रिवाज के साथ पूरे परिवार को हिंदू धर्म ग्रहण करवाया। इस मौके पर गांव निवासी पंडित राजेंद्र, सत्यवान, बल्लू शर्मा, बलवान नंबरदार, रामफल, सुरेश कुमार, दयानंद, बारू, बसाऊ राम, बाजेराज सहित दर्जनों ग्रामीण भी मौजूद थे। पुजारी भान शर्मा ने कहा कि राजबीर सिंह के परिवार को ग्रामीणों की सहमति से जाट समुदाय का राठी गोत्र दिया गया है।
मेरा इसे पोस्ट करने का मकसद ये बिलकुल नहीं था की इस्लाम के लोग हिंदू धर्म अपना रहे है इसके लिए में ३००० लोगो के इस्लाम से हिंदू धर्म बाले पोस्ट कर सकता था ..लेकिन ये पोस्ट कुछ खास है इसमें बताया गया है की कैसे उसके पूर्वज मुस्लमान बने अत्याचारों के कारन ..और बो खुद हिंदू बनना चाहता था लेकिन बन नहीं पा रहा था कैसे उसने फले अपनी संतानों का विवाह हिन्दुओ में किया और फिर खुद हिंदू बना ....ये बात है .... खास ... क्युकी आज भी लाखो मुस्लमान जिनके पूर्वजो को जबरदस्ती मुस्लमान बनाया गया था बो हिंदू धर्म में आना चाहते है लेकिन डर के कारन (कुरम के अनुसार इस्लाम को छोड़ने बलों को क़त्ल कर दो ) इस्लाम छोड़ नहीं प् रहे है मेरे खुद के कुछ मित्र है जो मेरे को बोलते है की इस्लाम बहुत खराब है ..लेकिन बो मजबूर है ...लेकिन कब तक ... बो बंधे रहेगे एक न एक दिन बो खुद इस्लाम को छोड़ कर डर को लात मर कर हिंदू धर्म में आ जायेगे ...ये तो बस शुरुआत है ..... 
Source: भास्कर न्यूज |