शासक के साथ यदि प्रजा भी भ्रष्ट हो जाए तो सम्बंधित देश और समाज से भ्रष्टाचार का अंत असंभव है।
Monday, 19 August 2013
Friday, 16 August 2013
अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहरा-
उत्तर प्रदेश के एक जिम्मेदार आला अफसर के एक फरमान के मुताबिक़ अब लोग अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर किसी पर व्यक्तिगत प्रहार नहीं कर पाएंगे। इस तरह अब व्यक्तिगत बनाम सामूहिक का द्वन्द देखने को मिलेगा। प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक चीजें व्यक्तिगत ही होती हैं। राजनीति के अखाड़े के निर्वाचित विधायक अथवा सांसद सभी व्यक्ति हैं। साथियों! जब मुल्क की सरकारें सोशल नेटवर्किंग साइटों से दहशतज़दा हो जाएँ तब आप समझ लीजिए कि मुल्क की तकदीर बदलने वाली है! सवाल उठता है कि जिस पुलिस का गठन आम जनता के हित के लिए किया गया है उस पुलिस को सरकारें अपने हित के लिए ही हमेशा क्यों प्रयुक्त करती रही हैं ? क्यों लोकतंत्र में एक एक वोट पर भीड़ में पुलिसिया डंडे बरसाये जाते हैं ? और भी बहुत से सवाल।
सच बताऊँ-
लोकतांत्रिक पर्वों का मतलब
देश की आम जनता के एक हाथ में लड्डू है!
सिर पर दाल रोटी का बोझ
पैर- पीठ पर डंडा!
और गले में फांसी का फंदा!
एक भारतीय होने के नाते
प्रेम से बोलो
जय हिन्द
जय भारत
भारत माता की जय।
बापू अमर रहें!
Monday, 12 August 2013
अस्त होता देश- भारत इस समय संक्रमण के दौर में है। तमाम विचारधारों के बीच रगड़ खाती देश की अवसरवादी राजनीति और नौकरशाही लूट तंत्र में तब्दील होती जा रही है। भारत के संभावित भविष्य मोदी की अमेरिका परस्ती उनके नारों में साफ़ झलकती है। पूत के पाँव पालने में ही, वाली कहावत नरेन्द्र मोदी पर सौ फीसदी फिट बैठती है। तब एक सवाल दिल और दिमाग को झकझोरता है ----- फिर जनता किसे चुने? बहुत से लोग सोचते होंगे कि मोदी नया भारत बनायेंगे? कांग्रेस फिर आयेगी, तीसरा मोर्चा मुल्क की तकदीर बदल देगा? यदि हम और आप ऐसा सोचते हैं तब हम और आप दोनों गलत हैं। सवाल इस मुल्क के अधिकाँश व्यक्तियों के भीतर पनप रही मक्कारी और ऐय्यारी का है। टी वी खोलिए तो लगता है कि पूरा देश खुश है। गाँवों में जाइये तो आपको अलग किस्म की दुनिया दिखलाई देगी। आप देखेंगे कि इस देश की 75 प्रतिशत आबादी को जीवंन व्यतीत करने के लिए न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं हासिल हैं। इसके अलावा सवाल व्यक्ति की सोच का है। प्रत्येक दशा में इस देश के मतदाताओं को अपनी सोच को परिवर्तित करना होगा। साथियों! जाति, धर्म, सम्प्रदाय और क्षेत्र और अनेकानेक वादों की मानसिकता से ऊपर उठकर पहले गंभीरता पूर्वक सोचना शुरू कीजिये फिर वोट दीजिए। नेताओं का क्या? उन्हें तो हर हाल में सत्ता सुख चाहिये। सवाल यह भी है कि हमारे और आपके बीच का निर्वाचित नेता
अस्त होता देश-
भारत इस समय संक्रमण के दौर में है। तमाम विचारधारों के बीच रगड़ खाती देश की अवसरवादी राजनीति और नौकरशाही लूट तंत्र में तब्दील होती जा रही है। भारत के संभावित भविष्य मोदी की अमेरिका परस्ती उनके नारों में साफ़ झलकती है। पूत के पाँव पालने में ही, वाली कहावत नरेन्द्र मोदी पर सौ फीसदी फिट बैठती है। तब एक सवाल दिल और दिमाग को झकझोरता है ----- फिर जनता किसे चुने? बहुत से लोग सोचते होंगे कि मोदी नया भारत बनायेंगे? कांग्रेस फिर आयेगी, तीसरा मोर्चा मुल्क की तकदीर बदल देगा? यदि हम और आप ऐसा सोचते हैं तब हम और आप दोनों गलत हैं। सवाल इस मुल्क के अधिकाँश व्यक्तियों के भीतर पनप रही मक्कारी और ऐय्यारी का है। टी वी खोलिए तो लगता है कि पूरा देश खुश है। गाँवों में जाइये तो आपको अलग किस्म की दुनिया दिखलाई देगी। आप देखेंगे कि इस देश की 75 प्रतिशत आबादी को जीवंन व्यतीत करने के लिए न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं हासिल हैं। इसके अलावा सवाल व्यक्ति की सोच का है। प्रत्येक दशा में इस देश के मतदाताओं को अपनी सोच को परिवर्तित करना होगा। साथियों! जाति, धर्म, सम्प्रदाय और क्षेत्र और अनेकानेक वादों की मानसिकता से ऊपर उठकर पहले गंभीरता पूर्वक सोचना शुरू कीजिये फिर वोट दीजिए। नेताओं का क्या? उन्हें तो हर हाल में सत्ता सुख चाहिये। सवाल यह भी है कि हमारे और आपके बीच का निर्वाचित नेता चुनाव के बाद इतना मक्कार कैसे हो जाता है? कुछ तो है…. ज़रा बताइये क्या!
Thursday, 8 August 2013
Wednesday, 7 August 2013
Tuesday, 6 August 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)